पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर किया नमन | Jokhim Samachar Network

Sunday, February 16, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर किया नमन

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद कार्यालय शैलेश होटल में पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे पुरोधा रहे जिन्होंने राजनीतिक सुचिता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में अटल बिहारी वाजपेई जी के अविश्वरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वह सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। विचार गोष्ठी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने भी अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ सदस्य संयोजक महेश नयाल, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, जगमोहन बिष्ट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *