हथियारी पावर हाउस के संविदा श्रमिकों की हड़ताल खत्म | Jokhim Samachar Network

Sunday, February 16, 2025

Select your Top Menu from wp menus

हथियारी पावर हाउस के संविदा श्रमिकों की हड़ताल खत्म

विकासनगर व्यासी जल विद्युत परियोजना के हथियारी पावर हाउस में कार्यरत संविदा श्रमिकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। गुरुवार को यूजेवीएनएल और श्रमिकों की बैठक में मांगों को लेकर उचित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई। दरअसल श्रमिक बढ़ा हुआ पारिश्रमिक, ईएसआई कार्ड बनाने, बोनस का भुगतान करने, वेतन समय पर देने आदि मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर थे। श्रमिकों का कहना था कि वह बीते दस साल से परियोजना में कार्य कर रहे हैं। सभी श्रमिक परियोजना प्रभावित परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। बावजूद इसके उन्हें श्रम कानूनों के तहत मानदेय नहीं दिया जा रहा है। नियोक्ता कंपनी श्रमिकों का आर्थिक शोषण कर रही है। श्रमिकों का यह भी आरोप था कि उन्हें दिए जाने वाला मानदेय पेमेंट स्लिप में कुछ और दर्शाया जाता है, जबकि कंपनी के अकाउंट में अलग ही राशि दर्ज की जाती है। प्रबंधन से पूछने पर इसका कोई जवाब नहीं मिलता है। मांगों को लेकर गुरुवार को संविदा श्रमिक संघ हथियारी की यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक संजय जोशी के साथ वार्ता हुई। वार्ता में यूजेवीएनएल की ओर से सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद श्रमिकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। वार्ता में सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव लेखराज, यूनियन अध्यक्ष नवीन तोमर, बिटू पुंडीर के साथ ही यूजेवीएनएल की ओर से अधिशासी अभियंता जितेंद्र तयाल, महा प्रबंधक संजय जोशी, संविदाकार राजीव चौधरी, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *