प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोशीमठ में आपदा पीडितों की सहायता के लिए जारी किये सम्पर्क नंबर | Jokhim Samachar Network

Saturday, January 25, 2025

Select your Top Menu from wp menus

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोशीमठ में आपदा पीडितों की सहायता के लिए जारी किये सम्पर्क नंबर

-प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से हुई दैवीय आपदा में किसी भी सहायता के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजनों के दूरभाष नम्बर जारी किये हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह स्वयं चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने आई दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे हैं जहां पर वे अपदा पीडितों तथा प्रभावितों का हालचाल जानेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वयं प्रीतम सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उनसे स्थिति की जानकारी ली तथा पार्टी की ओर से पीडितों एवं प्रभावितों की सहायता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों के दूरभाष नम्बर जारी किये हैं जिन पर किसी भी सहायता के लिए वार्ता की जा सकती है। जिन नेतागणों के नम्बर जारी किये गये हैं उनमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 8477888862, पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी 8859077777, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, 9412056959, पूर्व विधायक जीत राम 9411184571 एवं प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट 9411777888 शामिल हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *