
हरिद्वार। समाजसेवी मोहित नवानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। देहरादून में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मोहित नवानी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और आशीर्वाद दिया। मोहित नवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से प्रभावित होकर वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिये काम करते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुचायेंगे।