
विकासनगर। सेलाकुई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के पदाधिकारियों की बैठक में खंड और मातृ मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही श्रीराम जानकी विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिव मंदिर में संपन्न हुई बैठक में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष रविंद्र रमोला ने सेवा के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने पर जोर दिया। इसके लिए सामाजिक जागरूकता और सहभागिता अभियान चलाने के साथ ही स्वयं सेवकों की टीम बनाकर समाज में मजबूत पकड़ बनाने की बात कही। कार्यकारिणी के गठन के तहत विमला अरोड़ा, राम जानकी विवाह के जिला प्रमुख, मनोज शर्मा जिला स्वास्थ्य मंत्री, रंजीत चौहान जिला शिक्षा प्रमुख, किरण पंवार मातृ मंडल जिलाध्यक्ष, संगीता चौहान जिला मंत्री, दुर्गेश गुप्ता नगर अध्यक्ष, नरेश सहसपुर खंड अध्यक्ष, उषा देवी धर्मावाला खंड अध्यक्ष, गीता सेलाकुई नगर अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री देवराज, अनिल, अनीता डंगवाल, उमा पंवार, अनीता पंवार, बाला, गीता, विनीता रावत, माया कल्पना, राजू तोमर, केसपाल सैनी आदि मौजूद रहे।