
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आज विकासभवन सभागार में जिला योजना / राज्य सेक्टर / केन्द्र पोषित / बाह्य सहायतित योजना / 20 सूत्री कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
जिला योजना- वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला योजनान्तर्गत अनुमोदित परिव्यय र 9207.91 लाख के सापेक्ष जनपद स्तर से ₹ 306928 लाख धनराशि विभिन्न विभागों को अवमुक्त की गयी है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष आतिथि तक ₹ 2250.69 लाख की धनराशि व्यय की गयी है, जो कि अवमुक्त धनराशि का 73.33 प्रतिशत है। विभागवार समीक्षा करने पर पाया गया कि पूल्ड आवास, भेषज, सूचना विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य एवं लोक निर्माण विभाग की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पायी गयीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 75 प्रतिशत से कम प्रगति वाले विभागों को चौतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये तथा इन विभागों को आगामी माह में शत् प्रतिशत प्रगति प्राप्त करने के साथ ही जिन विभागों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में चालू / अवशेष कार्यों हेतु अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है उन विभागों को माह सितम्बर, 2023 तक शत प्रतिशत व्यय करने के भी निर्देश दिये गये।
राज्य सेक्टर- राज्य सेक्टर के अन्तर्गत अनुमोदित परिव्यय ₹62556.37 लाख है जिसके सापेक्ष शासन इसे विभिन्न विभागों को ₹ 32389.01 लाख धनराशि अवमुक्त की गयी है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष ₹ 17510.30 लाख व्यय किये गये हैं, जो कि अवमुक्त धनराशि का 54.06 प्रतिशत है। विभागवार समीक्षा करने पर रेशम, लघु सिंचाई, मत्स्य, पंचायतराज विभाग, वन विभाग, विधायक निधि, पेयजल संस्थान, नलकूप एवं युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल की प्रगति न्यून पायी गयी है। सम्बन्धित विभागों को माह सितम्बर, 2023 तक व्यय की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। राज्य सेक्टर के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2023 के अवशेष धनराशि ₹ 3570.87 लाख के सापेक्ष ₹ 2074.29 लाख धनराशि व्यय की गयी है, जो कि व्यय का 58.09 प्रतिशत है। विभागवार समीक्षा करने पर विधायक निधि एवं पेयजल संस्थान को अवशेष धनराशि माह सितम्बर 2023 तक शीघ्र शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य सेक्टर के अन्तर्गत 55 प्रतिशत से कम व्यय वाले विभागों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये।