पंचायतीराज विभाग को मिलेंगे 14 करोड़ | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पंचायतीराज विभाग को मिलेंगे 14 करोड़

हरिद्वार डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और सीडीओ प्रतीक जैन ने बताया कि जिला योजना वर्ष 2024-25 के तहत सहकारिता, पंचायतीराज, राजकीय सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के दायित्व और चालू कार्यों के सापेक्ष धनराशि 8.50 करोड़ बजट प्रस्तावित है। वचनबद्ध और आंशिक मरम्मत मद के सापेक्ष 32.18 करोड़ और नए कार्यों के सापेक्ष 26.66 करोड़ की धनराशि रखी गई है। नए कार्यों के तहत पंचायतीराज विभाग को 14 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 6 करोड़, सिंचाई विभाग को 6 करोड़, कृषि विभाग को 3.50 करोड़ और उद्यान विभाग को 3.55 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। कुल परिव्यय की करीब 50 फीसदी धनराशि से पुराने कार्य होंगे। परिव्यय की करीब 20 फीसदी धनराशि 14.06 करोड़ से अधिक स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। शेष 50 फीसदी धनराशि से पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, पेजयल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा कल्याण, पर्यटन आदि विभागों के नए कार्य होंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *