हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मोत्सव पर किया धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन | Jokhim Samachar Network

Tuesday, September 26, 2023

Select your Top Menu from wp menus

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मोत्सव पर किया धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित जगदीश आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज के सानिध्य में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना आराधना कर भोले महाराज की दीर्घायु की कामना की गयी। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने बताया कि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में आयोजित किए गए दो दिवसीय कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत निर्धन व निर्बल वर्ग के लोगों के लिए खाद्य सामग्री वस्त्र का वितरण किया गया और विद्यार्थियों के लिए वस्त्र प्रदान  किए गए। शिव महापुराण व भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हंस फाउंडेशन ने लोगों की बढ़-चढ़कर सेवा की और उसके अलावा हंस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से लगातार निर्धन, निर्बल वर्ग के लोगों के जीवन में रोशनी लाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान स्वामी जगदीशानंद, साध्वी बालव्रती सुनीता, रामानंद, रघुवरानंद, पुखराज, केशव महाराज, आलोक, समन्वय वेद विद्यालय के आचार्यों के साथ हजारी लाल, अनीता सिंह, सुनीता सिंह, आलोक यादव, आचार्य प्रदीप, पंडित कृष्णा, सतीश जोशी, नवीन शर्मा, उदय नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *