जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया | Jokhim Samachar Network

Sunday, February 16, 2025

Select your Top Menu from wp menus

जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया

पिथौरागढ़ डीडीहाट अजेड़ा में ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जल, जीवन समान है। वर्तमान में मनुष्य की गलतियों से पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। कई प्राकृतिक स्रोत सूख चुके हैं तो कई सूखने की कगार पर हैं। कहा कि शहर से लेकर गांवों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर अभी हमने सबक नहीं सीखा तो जल संकट एक बड़ी समस्या बनकर सामने आएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह चुफाल ने कहा कि जल संरक्षण को सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बाद में उन्होंने पौधरोपण भी किया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष कमान अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी विजय धानिक, विनय खड़ायत, कवींद्र भंडारी, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि पोखरिया, जल निगम के मोहन दुग्ताल, कृषि विभाग के अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *