विधायक कैड़ा ने किया तितरा गधेरे पर बन रहे पुल का निरीक्षण | Jokhim Samachar Network

Saturday, June 10, 2023

Select your Top Menu from wp menus

विधायक कैड़ा ने किया तितरा गधेरे पर बन रहे पुल का निरीक्षण

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के 40 गांव के लिए तितरा गधेरे पर (खड़बड़) बन रहे पुल का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक के 40 गांव के ग्रामीणों की मांग पर विश्व बैंक के अधिकारियों से पुल का आगणन तैयार कर कार्यवाही के लिए भेजा। लंबे संघर्ष के बाद विश्व बैंक से पुल की स्वीकृति मिली। एक साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पुल के चारों ओर ठेकेदार द्वारा खुदाई के अलावा और कार्य नहीं किया गया है। इसके चलते पुराना पुल भी कमजोर हो गया है। 6 करोड़ 47 लाख की लागत से यह पुल बनाया जा रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व ठेकेदार को पुल का निर्माण कार्य तेजी से करने व गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *