महानगर व्यापार मंडल ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

महानगर व्यापार मंडल ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी, भूपतवाला आदि क्षेत्रों में शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। इससे नाराज महानगर व्यापार मंडल ने शनिवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं रखने पर ऊर्जा निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि शुक्रवार रात को आठ घंटे तक उत्तरी हरिद्वार के खडखड़ी, भूपतवाला क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। आठ घंटे तक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद रही। इससे करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। कहा की भूमिगत विद्युत लाइनें गर्मी में लोड नहीं झेल पा रही हैं। कई स्थानों पर अर्थिंग नहीं होने से तारों के जलने की घटनाएं हो रही हैं। रोजाना की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *