
– प्रदेश अध्यक्ष बदलने के सवाल को हंसकर टाला
रुड़की। सिविल अस्पताल में सामाजिक संगठन यूथ फॉर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं। कौशिक ने हरिद्वार में पंचायत चुनाव टालने के विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कूछ कानूनी बाध्यता है। इसके लिए समिति का गठन हो गया है। जल्द ही चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार के डर से इस तरह के आरोप लगा रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के सवाल को हंसकर टाल दिया।