
- हल्द्वानी।प्राचीन श्री शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित राम विवाह बरात मे मे सैकड़ो राम भक्तो ने बड़े उल्लास के साथ बराती बन कर जय श्री राम के नारे लगाकर शहर को राममय कर दिया।इस मौके पर विभिन्न संघठनों ने देवी देवताओं की भव्य झांकी निकली।हरिद्वार से 50 संतो की टोली,माँ कालिका का भव्य स्वरूप,11 अलग अलग स्वरूप मे हनुमान,विश्व हिन्दु परिसत की झांकी,पंजाब बैंड और जयपुर् की शहनाई विशेष आकर्षण का केंद्र रही
विगत कई वर्षो से मंदिर समिति हर वर्ष शारदीय नौरात्रो के प्रथम दिवस पर राम सीता विवाह बारात का आयोजन करता आरहा है,जो राधाकृष्ण मंदिर बरेली रोड प्रारंभ होकर रामलीला मैदान मे समाप्त होती है।हर वर्ष राम बरात की भव्यता और आकर्षण लोगो के बीच बढ़ता जारहा है।
इस बारात मे जहाँ एक तरफ युवायो का जोश था वही दूसरी तरफ महिलाये भी पीछे नहीं रही भगवा रंग मे रमे उनकी हिन्दु सस्कृति और धर्म के प्रति अटूट विश्वास को दर्शा रहा था।
उक्त बारात मे शहर के कई प्राथिष्ठ लोगो के साथ भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंसीधार भगत,लालकुआ विधायक मोहन बिष्ट,प्रदीप बिष्ट,सुरेश तिवारी,गजराज बिष्ट,समिति सरक्षक रूपेंद्र नगर,कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन अरोड़ा,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता,मीडिया प्रभारी हेमंत साहू,सरक्षक सुभाष मोगा,महामंत्री पदम पाल,सुशील गुप्ता,शिव कपूर,अमित आसवानी,नंद किशोर जायसवाल,मुरली मुलानी,हिमांशु मिश्रा,सूरज लम्बा,प्रदीप ककड़,अनिल अग्रवाल,सुनील गुप्ता,सन्नी कपूर सहित तमाम राजयनितिक,सामाजिक लोग मौजूद रहे।