मानव धर्म दुनिया में सबसे बड़ा धर्म | Jokhim Samachar Network

Monday, April 21, 2025

Select your Top Menu from wp menus

मानव धर्म दुनिया में सबसे बड़ा धर्म

बागेश्वर श्रीराम लला प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत वरिष्ठ नागरिक के तत्वावधान में शनिवार को बागनाथ पैलेस में एक प्रवचन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्वामी गुरुचरण आनंद महाराज, स्वामी सूरज महाराज, सुरेंद्र महाराज ने गीता पर प्रवचन दिए। सभी धर्मों का सम्मान करने को कहा।इसमे अवसर पर स्वामी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा धर्म मानव धर्म है। सभी जीव ईश्वर के अंश है। अंश हैं कोई भी छोटा और बड़ा हो ही नहीं सकता। मनुष्य सभी प्राणियों में श्रेष्ठ होता है। हम सबको सत्य पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन जीवन दुर्लभ है। हमें हमें एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। स्वामी ने इस अवसर पर सभी को यथार्थ गीता की पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक न्यास के अध्यक्ष दिलीप सिंह खेतवाल, उपाध्‍यक्ष इंद्र सिंह परिहार, महामंत्री बाला दत्त तिवारी, गोविंद भंडारी, रंजना सिंह, रमेश रस्तोगी, गुड्डु सोनी, पूर्व खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह गड़िया,अर्जुन सिंह बनकोटी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *