
देहरादून। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आहवा्न पर बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गायत्री परिजनों ने पूरे विश्व में एक ही समय पर गायत्री महायज्ञ किया।
दून जिले के गायत्री परिजनों ने भी सुख समृद्धि, विश्व शांति व पर्यावरण संवर्द्धन के लिए अपने अपने घरों, परिचितों के यहां एक ही समय में सुबह नौ बजे से गायत्री महायज्ञ किया। नए घरों में देव स्थापना की। तथा नित्य पूजा उपासना में एक माला गायत्री जप किए जाने का संकल्प भी लिया। सभी से पर्यावरण संवर्द्धन के लिए अपने जन्म दिवस या विवाह दिवस पर एक वृक्ष लगाने, व्यसन उन्मूलन के लिए अपनी बुरी आदतों को त्यागने का संकल्प दिलवाया गया। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ करते परिजनों के लगभग पांच सौ से अधिक फोटो जिला समन्वयक सुरेश डंगवाल को प्राप्त हुए।