मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को सेवानिवृत्त होन पर दी भावभीनी विदाई | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 27, 2025

Select your Top Menu from wp menus

मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को सेवानिवृत्त होन पर दी भावभीनी विदाई

चमोली मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए है। उनकी सेवानिवृत्त होने पर क्लेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी। श्री राजेन्द्र प्रसाद जुयाल अपनी 38 साल, 11 माह, 19 दिन की राजकीय सेवा करते हुए अधिवर्षता पूर्ण होने के कारण सेवानिवृत्त हुए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने श्री जुयाल को पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्हि देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री जुयाल ने पूरी निष्ठा एवं सहजता से अपने कर्तव्यों का पालन किया और अपने सहकर्मियों के साथ उनका आचारण श्रेष्ठतम रहा। क्लेक्ट्रेट परिवार ने श्री जुयाल के सुखद, मंगलमय और स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां सहित राजस्व परिवार के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे। बताते चले कि मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल ने वर्ष 2010 कुम्भ मेला हरिद्वार में विशेष कार्य, ड्यूटी निभाई। वर्ष 2014 में नन्दा राज जात यात्रा में विशेष कार्य करने पर उन्हें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2015-16 में अर्द्व कुभ्भ मेला हरिद्वार में तैनात रहने एवं विशेष कार्य करने पर भी उन्हें मा0 मुख्य मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत और वर्ष 2019 में मा0 मुख्य मंत्री उत्कृष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *