एसएसजे विवि को देश का उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे | Jokhim Samachar Network

Monday, April 28, 2025

Select your Top Menu from wp menus

एसएसजे विवि को देश का उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे

अल्मोड़ा अपर सचिव उच्च शिक्षा उत्तराखंड शासन डॉ आशीष श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का निरीक्षण किया। अपर सचिव डॉ आशीष श्रीवास्तव ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के साथ निर्माणाधीन कुलपति आवास एवं प्रशासनिक भवन स्थल पर जाकर निर्माण में लगे अधिकारियों को शीघ्र ही निर्माण पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक कार्य को पूरा कर लिया जाए और निर्माणाधीन कुलपति आवास एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण शीघ्र किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र पोखरिया, डॉ ललित चंद्र जोशी रहे। निरीक्षण के उपरांत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक हुई जिसमें कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपर सचिव, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड डॉ आशीष श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय की संरचना, शैक्षिक पदों, शिक्षणेत्तर पदों और कैंपस की संरचना की वृहद जानकारी दी। अपर सचिव ने आरएनएस से वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया है। चारों परिसरों की संरचनात्मक स्थितियों, शैक्षिक पदों की स्थितियों आदि का ब्यौरा लिया गया है। शासन स्तर पर इस नवीन विश्वविद्यालय के कई प्रस्ताव आए हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। शासन स्तर से विश्वविद्यालय के उन्नयन को लेकर पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। एसएसजे विश्वविद्यालय को देश का उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में बेहतर संभावनाएं हैं। भविष्य में कई प्रयास सफल होते हुए दिखाई देंगे। अपर सचिव ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की सराहना करते हुए कहा कि शासन स्तर पर उनके द्वारा जो विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए चर्चा की गई है, उन प्रयासों से यह विश्वविद्यालय अपने बेहतर स्वरूप में दिखाई देगा

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *