डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन   | Jokhim Samachar Network

Thursday, June 08, 2023

Select your Top Menu from wp menus

डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन  

ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। एक स्वर में भ्रष्टाचार की ईडी से जांच, वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति देने की मांग उठाई। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले डेंटल कॉलेज के गेट के सामने मांगों को लेकर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से पैदल जुलूस की शक्ल में तहसील के लिए रवाना हुए। बैराज-एम्स मार्ग से हरिद्वार मार्ग, दून तिराहे से दून मार्ग और नटराज चौक से होते हुए तहसील पहुंचे। डेंटल कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कर्मियों से पांच साल बाद त्याग पत्र लिया जाता है। पांच वर्ष की ग्रेच्युटी का चेक कर्मचारी के बैंक खाते जमा करवाया जाता है, इसे बाद जबरन कर्मचारियों से नगदी के रूप में वापस ले लिया जाता है। यह खेल पिछले कई साल से चल रहा है। आरोप लगाया कि इसके खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी मिलती है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सौरभ असवाल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर संस्थान में ईडी से जांच करवाने की मांग की। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौहान, रघुवीर सिंह, ऋषि गैरोला, जितेंद्र बिष्ट, सुनील उनियाल, सोमपाल, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक उनियाल, ऊषा शर्मा, नीरू, उमा, विद्या, सोनम, अनिल भारती, डीसी भारद्वाज, जय राणा, दिनेश पडियार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *