
ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला, मुनिकीरेती द्वारा 14 बीगा पुल पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार द्वारा महंगाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिससे जनता त्रस्त है। केंद्र सरकार ने आम जनमानस के रसोईघर में रसोई गैस सिलेंडर पर ₹50 की वृद्धि कर रसोई गैस को 1100 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंचा दिया, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है। देश की जनता को महंगाई बेरोजगारी और नफरत की आग में झोंकने का काम किया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 500 प्रति सिलेंडर करने के साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में शीघ्र कटौती करनी चाहिए क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे निचले स्तर पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन भंडारी ने कहा कि भाजपा के नेता आज कहां छुपे हुए हैं जो 350 से 400 रुपये के सिलेंडर को भी एक समय महंगा बताते थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ढालवाला महावीर खरोला, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अजय रमोला,प्रदेश सचिव दिनेश यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष शुभम भट्ट,सर्वेन्द्र कंडियाल, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन भंडारी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष रणाकोटी, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, जिला प्रवक्ता अनिल रावत, देवी प्रसाद, दयाल सिंह भंडारी, राजेंद्र भंडारी, राजन बिष्ट, पूर्व प्रधान सरस्वती जोशी, उर्मिला मंगाई, अनीता कोठियाल, बलवंत चौहान, त्रिलोक रावत, राखी भंडारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।