नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस ने की बैठक | Jokhim Samachar Network

Sunday, January 26, 2025

Select your Top Menu from wp menus

नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

चमोली लोकसभा चुनाव के बाद जोशीमठ में कांग्रेस पालिका चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट गई है। जोशीमठ पहुंचे पर्यवेक्षक ईश्वर प्रसाद मैखुरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर निकाय चुनावों पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक राय से कहा कि जिसे पार्टी अध्यक्ष पद का टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मजबूती से उसे जिताने का काम करेंगे। बैठक में 35 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की। पर्यवेक्षक मैखुरी ने कहा कि जितने भी लोगों ने दावेदारी की है वे सभी नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट ने कहा कि अध्यक्ष पद के दावेदार सामने आ जाने के बाद अब पार्टी अपना अंदरूनी सर्वे शुरू करेगी। व्यक्तिगत तौर पर कार्यकर्ताओं का फीड बैक भी लिया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *