कांग्रेस ने मनाया उपचुनाव में जीत का जश्न | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने मनाया उपचुनाव में जीत का जश्न

हरिद्वार मीडिया से बातचीत करते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कहा कि मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने फिर एक बार कांग्रेस पर विश्वास जताया। आरोप लगाया कि मंगलौर विधानसभा में शासन प्रशासन ने भाजपा को जीतने के लिए लठ तंत्र का प्रयोग किया। जिसे जनता ने वोट की चोट से लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने लठतंत्र को हराकर लोकतंत्र को जिताने का काम किया है। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव, इसरार अहमद, शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी, वरुण बालियान, करतार सिंह खारी, सोम त्यागी, मनोज सैनी, नईम कुरैशी आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *