चुन्नी लाल शर्मा अध्यक्ष और आशीष महामंत्री बने | Jokhim Samachar Network

Wednesday, February 12, 2025

Select your Top Menu from wp menus

चुन्नी लाल शर्मा अध्यक्ष और आशीष महामंत्री बने

रुद्रप्रयाग नगर मंडल गुप्तकाशी के चुनाव में चुन्नी लाल शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि महामंत्री पद पर आशीष बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापार संघ की मजबूती के साथ ही व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गुप्तकाशी में व्यापार मंडल के लिए तीनों पदों पर चुनाव हुए। हालांकि वोटिंग की स्थिति महज अध्यक्ष पद पर ही आई। अध्यक्ष पद के लिए चुन्नी लाल शर्मा को 145 मत पड़े जबकि प्रदीप राणा को 122 मत पड़े। चुन्नी लाल 23 मतों से विजयी हुए। कुल 270 मतों में से 269 मत पड़े। चुनाव संचालन समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, कोषाध्यक्ष राजेश नेगी, मंत्री राहुल चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *