भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 22, 2025

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण ने तूल पकड़ लिया है। अब भाजपा भी मामले में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतर गई है। गुरूवार को भाजपाईयों ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने केदारनाथ मंदिर के बहाने सीएम पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया है। गुरूवार को भाजपाई इंद्रमिण चौक पर एकत्रित हुये और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ मंदिर निर्माण के बहाने प्रदेश सरकार की छवि धूमिल कर रही है। जबकि दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण होना है। लेकिन कांग्रेस मंदिर के नाम पर विरोध कर राजनीति करने पर तुली है। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में मुंबई में बद्रीनाथ मंदिर का स्वरूप बनाया। जिस पर 18 करोड रुपए की धनराशि व्यय की गई। कांग्रेस की यह दोहरी राजनीति समझ में नहीं आ रही है। कांग्रेस की इस प्रकार की गलत नीतियों का भाजपा सदैव विरोध करती है। जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केदारनाथ मंदिर की छवि को धूमिल करना नहीं है बल्कि केदारनाथ की महिमा को घर-घर तक पहुंचाना है। आरोप लगाया कि यह सारा दुष्प्रचार कांग्रेस केदारनाथ में होने वाले उप चुनाव को लेकर कर रही है। प्रदर्शनकारियों में संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी,बृजेश शर्मा, राजपाल ठाकुर, नंदकिशोर जाटव, देवदत्त शर्मा, कपिल गुप्ता, शम्भू पासवान, जयंत किशोर शर्मा,नितिन सक्सेना, सौरभ गर्ग, राजू दिवाकर, रमन अगरवाल, दीपक बिष्ट, सुजीत यादव, चंदेश्वर यादव,संजीव सिलस्वाल, हरीश तिवारी, किशन मंडल,रूपेश गुप्ता,ऋषि राजपूत, माधवी गुप्ता, हिमानी कौशिक, रेखा चौबे, सुधा असवाल, राधेश्याम जाटव,सचिन अग्रवाल, राजू नरसिंह,रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *