जन भावनाओं को पूरा करेगी आप : डिम्पल | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जन भावनाओं को पूरा करेगी आप : डिम्पल

विकासनगर से मोहित कुमार की रिपोर्ट

आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने में कामयाब होगी। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डिम्पल का कहना है कि सर्वे के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। आप ही उत्तराखंड की जन भावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। आज भी प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इन मूलभूत जरूरतों के चलते ही पहाड़ों से पलायन हो रहा है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ने जन भावनाओं को छलने का कार्य किया है। कहा कि देशभर में आम आदमी पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। युवा और बुद्धिजीवी संगठन से जुड़ रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी कि सरकार ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को राहत देने के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे देश के लिए रोल मॉडल प्रस्तुत कर रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *