यमुना रक्षक संघ ने लगाया कर्मचारियों के शोषण का आरोप   | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

यमुना रक्षक संघ ने लगाया कर्मचारियों के शोषण का आरोप  

विकासनगर। मां यमुना रक्षक संघ ने पछुवादून के पांचों पावर हाउस में ठेकेदारी प्रथा पर रखे गए कर्मचारियों का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि विद्युत उत्पादन गृहों में ठेकेदारी प्रथा पर रखे गए कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों को प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि जल विद्युत निगम प्रबंधन इन कर्मचारियों से नियमित समय से अतिरिक्त समय तक कार्य लेता है, लेकिन अतिरिक्त समय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। निगम प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से दिया जाने वाला भविष्य निधि का अंशदान भी कर्मचारियों से ही वसूला जा रहा है। सरकारी अवकाश की सुविधा भी इन कर्मचारियों को नहीं मिल रही है। कुछ समय पूर्व खोदरी पावर हाउस में हुई दुर्घटना में दो कर्मचारी की मौत के बाद भी निगम प्रबंधन की ओर से कर्मियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। बताया कि निगम प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाई जानी जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, पंजाब सिंह मजीठिया, विनोद कोठारी, मनोज चौहान, मुमताज खान, अनु बड़वाल, केपी राणा, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *