कार्यकर्ताओं को पार्टी में दिया जायेगा उचि सम्मानः प्रीतम | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कार्यकर्ताओं को पार्टी में दिया जायेगा उचि सम्मानः प्रीतम

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अधयक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने का काम करने का आह्वान भी किया। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अधयक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी के चलते गांव लौटे प्रवासियों के लिए आज तक रोजगार की कोई नीति नहीं बन सकी है। जिससे प्रवासियों को फि़र पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमं=ी की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे, नैतिकता के आधाार उन्हें त्याग प= दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आगामी विधाान सभा चुनाव में फ़तह के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होना होगा, जिसके लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएंगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने रुद्रा काम्पलैक्स से हनुमान चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया। वहीं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचने पर प्रदेश अधयक्ष प्रीतम सिंह समेत कई पदाधिाकारियों का कार्यकर्ताओं ने फ़ूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अधयक्ष सुमित भुल्लर, गढ़वाल संसदीय क्षे= के कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाधयक्ष कांग्रेस कमेटी ईश्वर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अधयक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व मं=ी मातबर सिंह कंडारी, पूर्व प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिला अधयक्ष प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व राज्य मं=ी देवेंद्र झिंक्वाण, नगर पालिका अधयक्ष गीता झिंक्वाण, सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, वीरेंद्र असवाल, गोल्डी राणा, शशि सेमवाल, तनुज पुरोहित, मासूम खान, दीपा देवी, देवेश्वरी नेगी, बंटी जगवाण समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *