कार्यकर्ता राजनैतिक दल की रीढ़ होते हैं: पुंडीर | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कार्यकर्ता राजनैतिक दल की रीढ़ होते हैं: पुंडीर

विकासनगर। सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडल पदाधिकारियों की गुरुवार को सेलाकुई में संपन्न हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ता राजनैतिक दल की रीढ़ होते हैं। पार्टी संगठन के पदाधिकारी और शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते ही पार्टी को जीत दिलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी काबिलियत के अनुसार सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में इस बार जीत का अंतर बढ़ाने के लिए मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी। कहा कि भाजपा राष्ट्र के विकास के लिए काम करने वाला राजनैतिक दल है। लिहाजा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का पहला दायित्व राष्ट्र सेवा ही है। पार्टी को चुनाव में जीत दिलाकर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र की ही सेवा करते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, संजय गुप्ता, राजेश कंसवाल, नवीन रावत, जीवन सिंह, विनोद कश्यप, दर्शन सिंह, ताजबर सिंह, मीता सिंह, शरद रावत, अनूप सेमवाल, यशपाल सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद, नरेश कुमार, प्रवीन सैनी, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *