महिलाओं को सही पोषण, टीकाकरण और महिला विकास के प्रति जागरूक | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महिलाओं को सही पोषण, टीकाकरण और महिला विकास के प्रति जागरूक

विकासनगर।  बाल विकास विभाग की ओर से हाजा दसऊ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को सही पोषण, टीकाकरण और महिला विकास के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सही पोषण, बच्चों के टीकाकरण और बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही महिला विकास सम्बंधी योजनाओं की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना देवी ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच समय पर कराने, आयरन सम्बंधी गोलियों का नियमित सेवन करने और नवजात शिशुओं के टीकाकरण सम्बंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के पूछे प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस मौके पर बामो देवी, इंद्रा, निर्मला, कांता, बबीता, प्रियंका, उर्मिला, प्रमिला, रुकमी, आशा, संगीता, शीला, संतो, कमला देवी, पलक, स्वेता, गुलाबो, ऊषा आदि मौजूद रहीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *