महिला नेत्री ने एनएसयूआई नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महिला नेत्री ने एनएसयूआई नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी युवा इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ डरा धमका कर अवैध संबंध बनाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का कहना है कि तरूण साह ने वर्ष 2018 में जोर जबरदस्ती से संबंध बनाए और उसके बाद से वह लगातार उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता आया है। 2019 में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। आरोप है वह शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देता रहा है। महिला ने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *