राष्ट्रपिता के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेंगे: महेन्द्रु   | Jokhim Samachar Network

Monday, January 20, 2025

Select your Top Menu from wp menus

राष्ट्रपिता के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेंगे: महेन्द्रु  

विकासनगर। गांधी जयंती से पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी की मजबूती को काम करने की अपील की है। गुरुवार सुबह मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने दो अक्तूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाने की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए गांधी जयंती पर निर्धारित किए गये कार्यक्रमों को सफल बनाने की बात भी कही। बताया कि कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी जयंती पर जन संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और महात्मा गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें कार्यकर्ता लोगों को महात्मा के विचारों से अवगत कराते हुए पार्टी की मजबूती को काम करेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारी प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं के घर रात्रि विश्राम कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हर्षुल शर्मा, अभिराजन, असद खान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *