मंडोली के ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण  | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मंडोली के ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण 

 

विकासनगर। प्रदेश में विकास का विकल्प सिर्फ कांग्रेस ही है। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार से लेकर वर्ष 2012 में दूसरी बार बनी कांग्रेस की सरकारों ने विकास की गति को तेज किया है। जबकि भाजपा शासन में विकास सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित रहा। उक्त बातें चकराता विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंडोली के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। बुधवार को मंडोली के ग्रामीणों ने चकराता विधायक की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चकराता विधान सभा में विकास की कई योजनाएं शुरू की गईं। लेकिन जब भी भाजपा सत्ता में आई कांग्रेस विधायकों के विधान सभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास की गंगा बहेगी। कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने के साथ ही गांवों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देगी, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव तक विकास की किरण पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। जबकि भाजपा के लिए विकास सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित रहा। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना ही भाजपा के लिए विकास है। उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की सलाह दी। इस दौरान अतर सिंह, मोहन सिंह चौहान, प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, शूरवीर, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *