वैश्य बंधु समाज महिला वाहिनी ने किया करवा चौथ उत्सव का आयोजन | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

वैश्य बंधु समाज महिला वाहिनी ने किया करवा चौथ उत्सव का आयोजन

हरिद्वार।वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार महिला वाहिनी द्वारा करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर आयोजित करवा चौथ उत्सव में महिलाओं की साज श्रंग्रार, मेहंदी, लोक गीत व नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। महिला वाहिनी की संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने महिलाओं का करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि पति पत्नि के आपसी स्नहे के प्रतीक करवा चौथ उत्सव को आदि अनादि काल से परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। करवा चौथ महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ का व्रत रखकर महिलाएं पति की दीर्घायू की कामना व परिवाार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान अति महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष इंदु गुप्ता व महामंत्री निधि बंसल ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ राजनीति, प्रशासिनक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा सहित तमाम क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को करवा चौथ व्रत रखने के साथ बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व जीवन की एकरसता दूर कर उत्साह उमंग उत्पन्न करते हैं। वैश्य बंधु समाज की महिलाएं सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। निस्वार्थ सेवा से ही संगठन व समाज को गति मिलती है। इस अवसर पर संरक्षक डा.अलका गोयल, वंदना गुप्ता, अरूणा बंसल के अलावा छवि अग्रवाल, रेखा, गौरी गर्ग, शालू, विनीशा गर्ग, अलका अग्रवाल, संध्या गुप्ता, हेमा सिंघल, पारूल गुप्ता, सरोज गोयल, अर्चना, शैली गर्ग, मीरा जैन, वर्षा गुप्ता, नीलू, प्रीति गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *