देश के लिए बलिदान देने में उत्तराखंड सदैव रहा अव्वल: प्रेमचंद अग्रवाल | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 22, 2025

Select your Top Menu from wp menus

देश के लिए बलिदान देने में उत्तराखंड सदैव रहा अव्वल: प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश। तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जगह-जगह शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कारगिल विजय शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वीरेंद्र रमोला, कैप्टन शीशपाल सिंह पोखरियाल, कैप्टन जीपी उनियाल, सूबेदार मेजर अतर सिंह रौथाण, कैप्टन चतर सिंह बिष्ट, कैप्टन पूरण सिंह कंडारी, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह रावत, कमांडो मोर सिंह रावत, रमेश बिष्ट, चंडी प्रसाद तिवाड़ी, राम किशन जोशी, राजेश जुगलान, नायब सूबेदार डीडी जोशी, रोशन नेगी, गोविंद नेगी, वीर चंद को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सदैव देश के लिये बलिदान देने की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, शिव कुमार गौतम, गोपाल सती, दीपक बिष्ट, सौरभ गर्ग, रूपेश गुप्ता, गणेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, पुनिता भंडारी, अनिता प्रधान, राजेश्वरी सेमवाल, किरण त्यागी, रेखा रावत, अखिलेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।
शहीदों को किया नमन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण राठी, प्रो. प्रमोद उनियाल, डॉ. विकास गैरोला, डॉ. संतोष डबराल, डॉ. आम्रपाली, डॉ. गंगोत्री रावत, विजयकांत, विक्की सिंह, अनिल रणाकोटी, मुकेश, अभिषेक बडोनी, अजीत, साक्षी, इति, हेमलता गुप्ता, सनील रावत, अथर्व शर्मा, गीता, मुकेश शर्मा, अमित बडोनी उपस्थित रहे।
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती पर ऋषिकेश आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक बचन सिंह धवन, दिगंबर सिंह बिष्ट, सुंदर लाल गौड़, वीर सिंह चौहान, रघुवीर सिंह, रतन सिंह चौहान, निहाल सिंह, गजानन पैन्यूली, कैलाश बर्थवाल को सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य डीएस कंडारी, अयुर्वेद डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीपी वलोदी, अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डीके श्रीवास्तव, साक्षी, निशा, डॉ. जीएल अरोड़ा, डॉ. रवि कौशल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी पाटिल, डॉ. जेपी राठी, एसएस श्रीवास्तव, मोरसिंह भंडारी, अमित बिष्ट, मनोज कुमार, दीपा सैनी, रीता रानी, शांति प्रसाद थपलियाल, महावीर उपाध्याय, चण्डी प्रसाद पोखरियाल, कांता प्रसाद कंडवाल आदि रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *