विकासनगर में यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी-13 यात्रियों की मौत   | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विकासनगर में यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी-13 यात्रियों की मौत  

देहरादून जिले के विकासनगर ब्लाॅक में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बायला गांव से विकासनगर जाते वक्त यात्रियों से भरी एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिंगवा बाइला मोटर मार्ग पर एक लोडर दुर्घटना में 13 लोग मारे गये हैं। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को चकराता अस्पताल लाया जा रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे बाइला से विकासनगर की ओर जा रहा था।
लोडर में बाइला गांव से पंद्रह लोगों के बैठने की सूचना है। लोडर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना स्थल काफी खतरनाक है। जहां ग्रामीण खुद रेस्क्यू अभियान नहीं चला पा रहे हैं। एसडीआरएफ व पुलिस का इंतजार है। गाड़ी के खाई में गिरते हुए चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी घटना स्थल पर जाने की सूचना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।
पीएम मोदी ने दुर्घटना में मारे गये 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त
विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकराता तहसील क्षेत्र के बायला में हुई दुर्घटना में मारे गये 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर ट्वीट किया है कि चकराता में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनायें। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  दुर्घटना स्थल पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि जैसे ही उनको दुर्घटना का पता चला उन्होंने शासन प्रशासन को तत्काल मौके पर राहत बचाव के लिए सूचना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है। कहा कि एक एक लाख मृतकों के परिजनों को देने व पचास-पचास हजार घायलों को सरकार ने देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री से मिलकर राहत सहायता बढ़ाने की मांग की जाएगी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व दर्जाधारी प्रतप सिंह रावत, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उक्त लोगों ने मृतक आश्रित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। चकराता कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, मंडल अध्यक्ष भाजपा मोनिका अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत, पूर्व सभासद नैन सिह राणा, कमल रावत, आनंद राणा, ममता चांदना, यंग माउंटेन क्लब के अध्यक्ष अमित जोशी, एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर राठौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू चौहान, हरबर्टपुर के नगर पालिका के सभासद विपुल अग्रवाल आदि ने घटना पर शोक प्रकट किया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *