उक्रांद ने की राज्य के राजनैतिक हालातों पर चर्चा | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 23, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उक्रांद ने की राज्य के राजनैतिक हालातों पर चर्चा

विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की सेलाकुई के निगम रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही विधान सभा चुनाव और प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष गणेश काला ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास छोटे राज्यों के विकास के लिए स्पष्ट नीति नहीं है, जिसके चलते राज्य गठन के बीस वर्ष बाद भी प्रदेश में विकास को रफ्तार नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश के साथ ही पछुवादून में भी एक नया राजनैतिक दल अपनी दस्तक देने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी और पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की परिस्थितियों में काफी अंतर है। कहा कि प्रदेश के विकास की स्पष्ट सोच सिर्फ उक्रांद के पास ही है। कहा कि राज्य गठन के लिए आंदोलन शुरू करने से लेकर राज्य गठन होने तक उक्रांद ही मोर्चे पर सबसे आगे रहा। अब समय आ गया है कि पार्टी सत्ता में आने के लिए मेहनत और लगन से काम करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पछुवादून में संगठन मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। इस दौरान मनीष कुमार, हरीश कुनियाल, प्रकाश भट्ट, सुमित राणा, अतुल बेंजवाल, हिमांशु, देवेंद्र, आशीष कुमार, कुणाल गुप्ता, अभिषेक नेगी, नीरज, अरुण पाल, सीएस पंवार, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे। उक्रांद की बैठक में जितेंद्र पंवार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष काला ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही जिला कार्यकारिणी को भी विस्तार दिया गया। विस्तारित कार्यकारिणी में सीएस पंवार जिला प्रचार सचिव और नवीन महावर को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *