गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने पर उकिमों ने जताई नाराजगी   | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने पर उकिमों ने जताई नाराजगी  

रुड़की।  उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में अब तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। मोर्चा ने कहा कि भाव घोषित नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। मिलों की ओर से पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। लेकिन अब तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं हो पाया है। उकिमो की मासिक पंचायत प्रशासनिक भवन में हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि जिन राज्यों में गन्ना उत्पादन होता है उन सभी में गन्ने का भाव घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य तक घोषित नहीं किया गया। किसानों को नहीं पता कि वह किस रेट पर गन्ना मिलों को देंगे। सरकार से तत्काल गन्ना मूल्य घोषित करने और ढुलाई का किराया यूपी की तर्ज पर देने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
धर्मवीर प्रधान ने लिब्बरहेड़ी चीनी मिल से पहले अंडर पास की सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की। इस दौरान मुबारिक, दीपक पुंडीर, सुरेंद्र लंबरदार, आकिल हसन, नरेश लोहान, राजपाल सिंह, सतवीर प्रधान, जोनी कुमार, सुखपाल, सुलेमान, दानिश, वसीम, पप्पू भाटिया, आजम, अब्दुल गनी, धर्मेंद्र कुमार, चांदवीर सिंह, शाहिद, वीरेंद्र सैनी, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *