यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने किए पदाधिकारी मनोनीत | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने किए पदाधिकारी मनोनीत

सुमित अरोरा महानगर अध्यक्ष व आदेश मारवाड़ी शहर अध्यक्ष मनोनीत
हरिद्वार।  उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने सुमित अरोरा को महानगर अध्यक्ष एवं हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आदेश मारवाड़ी को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुभाष घाट पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित के संचालन में हुई यूकेडी की बैठक की बैठक में पदाधिकारियों के मनोयन की घोषणा करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को कर्ज के जाल में फंसा दिया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूकेडी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगा। चुनाव में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को सबक सिखाएगी। यूकेडी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डीडी जोशी ने कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया। भाजपा और कांग्रेस उन मुद्दों को पूरी तरह बिसरा दिया है। सरिता पुरोहित ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल ही राज्य के लोगों की अपेक्षा के अनुरूप विकास कर सकता है। जिला प्रभारी बृजवीर चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वाशिष्ठ, जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी, पानसिंह रावत, केन्द्रीय अनुशासन समिति अध्यक्ष डीडी जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जिला महामंत्री तरुण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश पाण्डेय, गोकुल रावत आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *