पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किये श्रद्धासुमन अर्पित  | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किये श्रद्धासुमन अर्पित 

देहरादून। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, स्व0 डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर प्रदेष कंाग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21 राजपुर रोड़ में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक स्वतंत्रत भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने छात्र जीवन में ही अपनी विद्यता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किये थे।
डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को शिक्षकों का आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की षुरूआत एक अध्यापक के रूप में करते हुए 35 वर्षों तक अध्यापन का सफलतम कार्य किया तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक सच्चे गांधी वादी के रूप में गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास किया। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष के रूप में जिस संयम, अनुशासन और ज्ञान से भारतीय संविधान निर्माण को सहज बनाया वह अपने आप में बेमिसाल है। जिस समय देष संकट के दौर से गुजर रहा था उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री के रूप में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया था। हमे उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक षक्तिषाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रयास करना है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, महामंत्री सुरेन्द्र रांगड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, राजेश चमोली, महानगर प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा ंिसंह, सुनित सिंह राठौर, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, लाखीराम बिजलवाण, नागेश रतूड़ी, अनुराधा तिवारी, राजेन्द्र जोशी, महेश चैहान, साधना, मंजू आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *