पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा | Jokhim Samachar Network

Sunday, February 16, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रुद्रपुर। दो दिन के जिला भ्रमण पर आए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शनिवार देर शाम जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित तराई अतिथि गृह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इससे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मानसखंड मंदिर माला मिशन आकार ले रहा है, उससे आने वाले समय में ऊधमसिंह नगर में भी श्रद्धालुओं और यात्रियों की आमद निश्चित रूप से बढ़ेगी। इसके लिए जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए विकास को बढ़ावा देना चाहिए। कहा कि मनरेगा के माध्यम से हेलीपैड निर्माण जैसे कार्यों को संपन्न कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र में न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व कुछ वैश्विक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसमें तापमान की बढ़ोतरी, भूमिगत जल का गिरना, वनाग्नि और आधुनिक शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं अहम हैं। राज्यपाल ने जिलाधिकारी और एसएसपी को एक-एक कॉफी टेबल बुक बनाने के निर्देश दिए, जिससे कि उनकी ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी अन्य जिलों को भी प्राप्त हो सके। वहीं जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से संपूर्ण जिले को लाभान्वित किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने और बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क का जाल विस्तृत रूप से फैलाया गया है। इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार समेत जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *