चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री महाराज   | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री महाराज  

विकासनगर। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को जौनसार बावर क्षेत्र स्थित मोहना गांव पहुंचे। यहां वह चालदा महासू महाराज के दर्शन के साथ डोली यात्रा में भी शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चालदा महासू महराज से मन्नतें मांगते हुए राज्य की खुशहाली की कामना की। चकराता स्थित जौनसार बावर क्षेत्र के मोहना गांव में सोमवार को श्री चालदा महासू महाराज के दर्शनों लिए भारी भीड उमड़ी। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस विशाल धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि महासू देवता जौनसार बाबर जनजाति क्षेत्र ही नहीं बल्कि, हिमाचल प्रदेश तक माने जाने वाले देवों के देव इष्ट देव हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि चार भाई महासू में से चालदा महासू महाराज पवित्र मोहना धाम के भवन में विराजमान थे। जो कि अब यहां से समाल्टा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि उनके लिए लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें भी इस धार्मिक अनुष्ठान और चालदा महासू महाराज की पावन डोली यात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमेशा चलायमान रहने वाले चालदा महाराज क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की आस्था का प्रतीक रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *