क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहाः सीएम | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहाः सीएम

अल्मोड़ा/देहरादून । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का विश्वविद्यालय के परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा के उन्नयन के लिए कई घोषणायें की जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए  31. 67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.52 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एन आर डी एम एस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4.30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई।
उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर का दर्जा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजीलाकर के माध्यम से अब विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियॉ आनलाईन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राध्यापक कुमाऊ विश्वविद्यालय के नैनीताल कैम्पस या सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, बागेश्वर या पिथौरागढ़ कैम्पस में स्थानान्तरण चाहते है तो उनसे एक माह के भीतर विकल्प प्राप्त करते हुए उनका स्थानान्तरण कर दिया जायेगा। उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि बी0एड0 एवं लॉ संकाय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा में ही रखा जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रघुनाथ चैहान ने  कहा कि  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बनने से यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड के विकास में माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षा के क्षेत्र में धनसिंह रावत का प्रयास स्तुत्य है।  उन्होंने इस दौरान कई मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ’महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं और बाल विकास के लिए सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि  विकास को लेकर इस सरकार ने कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड की सरकार कार्य कर रही है। कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त। कार्यक्रम में ’विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *