नगर निगम ने अवैध ठेलियों पर की सख्त कार्रवाई | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

नगर निगम ने अवैध ठेलियों पर की सख्त कार्रवाई

व्यवसायियों से की सहयोग की अपील
देहरादून। राजधानी की सड़कों में अवैध ठेलियों पर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस बल के साथ अवैध ठेलियों को हटाया। वहीं नगर निगम की इस कार्रवाई से ठेली वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि तहसील मार्केट से होते हुए पलटन बाजार तक सड़क किनारे अवैध तरह से लगाई गई ठेलियों को हटाया गया। इस दौरान मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे भी तहसील मार्केट और पलटन बाजार का भ्रमण करते नजर आए। कार्रवाई के तहत कई दुकानदारों का सामान भी निगम कर्मचारियों ने जप्त किया।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इस तरह का अभियान चलाए जाना बेहद जरूरी है। वहीं, उन्होंने कहा कि आम जनता और व्यापारियों को भी सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा ठेली वालों को भी लाइसेंस देने की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, जिससे शहर में एक भी अवैध ठेली न लग सके।
देहरादून मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि अवैध ठेलियां लगाने वालों पर नजर रखने के लिए निरंतर इस तरीके का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इन स्थानों पर दोबारा अवैध ठेली ना लगे, इस बात पर नजर रखने के लिए निगम के कर्मचारी सुबह और शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाएंगे। इस चेकिंग अभियान में कोई भी गैर कानूनी तरीके से ठेलियां लगाते हुए पाया गया तो उनसे जुर्माना वसूला कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *