श्री देव सुमन की प्रतिमा का हुआ अनावरण,पुण्यतिथि पर नगर पालिका ने लगवाई प्रतिमा | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

श्री देव सुमन की प्रतिमा का हुआ अनावरण,पुण्यतिथि पर नगर पालिका ने लगवाई प्रतिमा

डोईवाला (आसिफ हसन) टिहरी जन क्रांति के नायक श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर आज स्थानीय निवासियों द्वारा उनको याद कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उनकी प्रतिमा को नगर पालिका डोईवाला द्वारा स्थापित कर आज पालिका प्रशासन के साथ ही ग्रामीणों ने हिमालयन चोक पर अनावरण किया ,व श्री देवसुमन के नाम से चोक का नामकरण भी किया गया। जिससे कि उनके दिए गए बलिदान को आने वाली पीढ़ी भी याद रखें।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान एवं पालिका अध्यक्षा सुमित्रा मनवाल ने कहा कि श्री देव सुमन महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने जो जन क्रांति की अलख जगाई उसे आज भी याद करते हैं श्री देव सुमन हमेशा से ही लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं ।
 आपको बता दें कि श्री देव सुमन ने अंग्रेजों के साथ साथ ही टिहरी राजशाही के खिलाफ भी जन आंदोलन चलाया था विपरीत परिस्थिति में भी उनके संघर्ष को आज भी याद रखा जाता है। “भारत छोड़ो” आंदोलन में भी उनकी भूमिका रही। 84 दिन के लंबे आमरण अनशन के दौरान उनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात उनके बलिदान ने एक नई क्रांति को जन्म दिया ।उनके बलिदान दिवस को “सुमन दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका की अध्यक्षा सुमित्रा मनवाल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान सहायक अभियंता आशीष ममगाई सभासद संदीप नेगी ईश्वर रौथान भाजपा नेता रविंदर बेलवाल सागर मनवाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी हिमांशु राणा विनीत मनवाल राकेश डोभाल अब्दुल कादिर मनीष धीमान बलविंदर सिंह अमित मनवाल गुरसेवक नवीन मिश्रा कुलदीप सिंह परमीत सिंह मोहित उनियाल आदि मौजूद रहे

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *