जिपं अध्यक्ष ने सुनी चोपडिय़ाल गांव के किसानों की समस्याएं | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जिपं अध्यक्ष ने सुनी चोपडिय़ाल गांव के किसानों की समस्याएं

नई टिहरी। जिले के चंबा विकासखंड में कोट जिला पंचायत के तहत कीवी विलेज के नाम से जाने जाने वाले चोपडिय़ाल गांव में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने काश्तकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर काश्तकार मंगलानंद डबराल व खुशी राम डबराल ने पहाड़ों से हो रहे पलायन और कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार से कैसे जोड़ा जाये को लेकर चर्चा करते हुये बताया कि पहाड़ में किसानों को खेती में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनके समाधान की जरूरत है, तभी जाकर पहाड़ में किसानी को मजबूत कर पलायन को रोका जा सकता है। काश्तकारों को आ रही कई अन्य तरह की परेशानियों भी जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिस पर सोना सजवान ने किसानों को हो रही समस्याओं पर गहन चर्चा करते हुये उनके समस्याओं के समाधान का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवान, जिला पंचायत कोट यमला सजवान, महिला मंगल दल की राजेश्वरी डबराल, डीएचओ डीके तिवारी, सुरकंडा समिति के सदस्य रामकृष्ण डबराल, डॉ देवस्वार नंद डबराल, विनोद डबराल , प्यारेलाल डबराल, नमामि गंगे सह संयोजक अनुज डबराल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *