कांग्रेस-भाजपा का भ्रष्टाचारी शासन और बर्दाश्त करेगी नही जनता-प्रमिला | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस-भाजपा का भ्रष्टाचारी शासन और बर्दाश्त करेगी नही जनता-प्रमिला

देहरादून। उक्रांद ने जिला हरिद्वार में एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उक्रांद महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि कांग्रेस भाजपा का भ्रष्टाचारी शासन देखकर प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है। यह दोनों ही राजनीतिक दल जनता की आस्था पर खरा नही उतर पा रहे है। उन्होंने कहा कि इसलिए अब प्रदेशवासियों का रूझान क्षेत्रीय दल उक्रांद की ओर पूरी तरह से होने लगा है। प्रमिला रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रदेश की जनता पूरी तरह से उपेक्षित है। कई जगहों पर जनता का हक मारा जा रहा है। जिसकी सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा का दुसरा रूप है। अगर कांग्रेस की सरकार भी सत्ता में आएगी तो वह भी जनता का शोषण करने से बाज नही आएगी। आन्दोलनकारी नेत्री प्रमिला ने कहा कि इसे देखते हुए प्रदेश की जनता का रूझान पूरी तरह से उक्रांद की ओर आने लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनके उभरेगा। प्रमिला रावत ने कहा कि जन हितों की उपेक्षा को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। अगर प्रदेश सरकार ने जनहितों की सुरक्षा के लिए कोई उपाए नही किए तो प्रदेश में राज्य गठन आन्दोलन की तर्ज पर एक और बड़ा आन्दोलन चलाया जाएगा। आयोजित सम्मेलन का आयोजन हरिद्वार उक्रांद की महिला अध्यक्ष राज मोहनी चैहान ने किया था। इस मौके पर कई विधानसभा क्षेत्रो में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी। जिसमें रानीपुर विधानसभा,हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा, खानपुर विधानसभा आदि से अध्यक्षों की तैनाती की । जिनमें बैबी कश्यप,रामलेख सैनी,अलीशा तनेजा आदि शामिल है। इस मौके पर राजीव देशवाल केन्द्रीय महामंत्री मनोज कुमार,विनोद कुमार, शकुन्तला रावत, चन्द्रा सुन्दरियाल,किरन,सुमित बुड़कोटी मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *