मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *