बातें ज्यादा, काम कम कर रही भाजपा सरकार : प्रीतम सिंह  | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बातें ज्यादा, काम कम कर रही भाजपा सरकार : प्रीतम सिंह 

विकासनगर। विधान सभा क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को चकराता ब्लॉक के मोहना गांव में चालदा महासू महाराज के मंदिर में देव दर्शन किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार बातें ज्यादा काम कम कर रही है। शुक्रवार को मंदिर में देव दर्शन के बाद पंचायती आंगन में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि महाराज के 22 नवंबर को मोहना से समाल्टा प्रवास के लिए की जा रही तैयारियों के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। कहा कि देश भर में महंगाई चरम पर है और सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रही है। डीजल, पेट्रोल से लेकर खाद्य तेज के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके भाजपा सरकार जातिवाद की राजनीति कर देश की जनता के बीच में वैमनस्य भी भावना पैदा कर अपना वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है। प्रदेश में आई आपदा के बाद सरकार ने हवाई सर्वेक्षण कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है, जबकि गांवों में बसी जनता आज भी सरकारी मदद का इंतजार कर रही है। कहा कि सरकार ने चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदल कर खुद ही विकास पर मुहर लगा दी है। अगर सरकार जनता के हित में काम कर रही थी, तो मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद मान लिया है कि उसकी सरकार के दो मुख्यमंत्री असफल रहे हैं। तीसरे मुख्यमंत्री अब सिर्फ हवाई घोषणाएं कर रहे हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा नेता बौखला गए हैं। भाजपा का डूबता जहाज अब अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उत्तराखंड में अब भाजपा का सूरज अस्त हो चुका है। उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, अभिषेक सिंह, जगवीर सिंह, बर्फ सिंह, बलदेव चौहान, खुशीराम चौहान, दीवान सिंह, चंदन रावत, कमल रावत, दिनेश चांदना, भाव सिंह रावत, फतेह सिंह, अरुण डोभाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *