नागरिक मंच के सुंदरलाल अध्यक्ष और जगजीत मंत्री बने | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

नागरिक मंच के सुंदरलाल अध्यक्ष और जगजीत मंत्री बने

नई टिहरी। नई टिहरी नागरिक मंच की नई कार्यकारणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिसमें सुंदरलाल उनियाल अध्यक्ष तथा जगजीत नेगी को मंत्री चुने गये। इससे पूर्व मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग की।
रविवार को बौराड़ी स्थित मिलन केंद्र में नई टिहरी नागरिक मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुये कहा मंच लगातार शहर की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सम्मुख रखकर उनके निस्तारण की मांग करता आ रहा है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा वह बीते कई वर्षों से मंच के दफ्तर के पुर्नवास विभाग से भूमि की मांग कर रहें हैं, लेकिन उनको भूमि उपलब्ध नहीं की जा रही है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मंच नगर की समस्याओं के निराकरण के लिये एक जुटता से आगे भी कार्य करेगा।
नव निर्वाचित कार्यकारणी में सुंदरलाल अध्यक्ष, चतर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, जगजीत नेगी मंत्री, चंड़ी प्रसाद डबराल संरक्षक, त्रिलोक चंद रमोला उप मंत्री, दीवान सिंह नेगी प्रचार मंत्री, नरोत्तम जखमोला कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र असवाल को संप्रेक्षक बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारणी में 14 लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया। मौके पर अब्दुल अतीक, मोहन सिंह रावत, कर्म सिंह तोपवाल, भगवान देई तोपवाल, भूपेंद्र चौहान, किशोरी लाल चमोली, बचन सिंह तोपवाल, गुरुदत्त डोभाल, जगदंबा डबराल, भगवान चंद रमोला, गुरु प्रसाद भट्ट, सूर्यमणि भट्ट, पीएस चौहान आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *