लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा- | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा-

देहरादून। कैंट विधानसभा की टूटी सड़कें जल्द बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि दफ्तर पहुंचा। जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह की सड़कें टूटी पड़ी हैं। जलभराव का खतरा बना रहता है। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। लोक निर्माण विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 15 दिन में सड़कें नहीं बनाने पर कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार, पार्षद इलियास अंसारी, पूर्व पार्षद मोहन जोशी, मोहन सिंह रावत, ट्विंकल अरोड़ा, नेमचंद सूर्यवंशी, जतिन ओबरॉय, विक्की नायक, अनुराग चकोतरा, केसी त्रिपाठी, रेहान, वसीम अहमद आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *