प्रदेश व्यापार मण्डल कराएगा शहर व्यापार मण्डल का चुनाव | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रदेश व्यापार मण्डल कराएगा शहर व्यापार मण्डल का चुनाव

चुनाव में होगा प्रत्येक व्यापारी को मतदान का अधिकार:  संजीव चौधरी
हरिद्वार।  प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने शहर व्यापार मण्डल के चुनाव कराने की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव में प्रत्येक व्यापारी को वोट डालने का अधिकार होगा। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापार मंडलो के गठन के कई दशको के इतिहास में पहली बार प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार में शहर व्यापार मण्डल के खुले चुनाव कराएगा। चुनाव विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर कराए जाएंगे। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है। मई, जून में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद जुलाई में चुनाव कराए जाएंगे। चौधरी ने कहा कि अभी हाल ही में एक गुट के चुनाव कराए और उसको नाम शहर व्यापार मण्डल का दिया गया।  शहर में कई हजार व्यापारी है और मात्र एक सौ तरेपन लोगो से वोट डलवा कर मात्र कुछ लोगो ने अपनी राजनीति की भूख शांत की है। वास्तव में ये एक राजनीति दल के नेताओ का आपसी टकराव था। जिसको व्यापार मण्डल चुनाव का नाम दिया गया। चुनाव को लेकर शहर भर का व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे मे व्यापारी अपना नेता नहीं चुन पाए है। अब प्रदेश व्यापार मण्डल खुले चुनाव कराएगा। जिसमें कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ सकता है। चाहे वह किसी भी गुट का हो वह भी चुनाव लड़ सकता है और शहर के प्रत्येक व्यापारी को वोट कर अपना नेता चुंनने का अधिकार होगा।
प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा की बीते वर्षों में हरिद्वार का व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित रहा और केवल प्रदेश व्यापार मण्डल ने व्यापारियों की आवाज उठाई। व्यापारियों की आवाज उठाने पर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों पर मुकद्मे भी दर्ज किए गए। जो लोग खुद को व्यापारी नेता बता रहे थे। वे तब कहीं दिखाई नहीं दिए।  अब खुले चुनाव कराकर व्यापारियों को अपना नेता खुद चुंनने का अवसर दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदिश श्रोतरीय व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि व्यापारी के नाम पर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने वालो ने चुनाव के नाम पर एक बार फिर से व्यापारी को ठगा है। मात्र अपने लोगों को वोट का अधिकार दे कर हजारो व्यापारियों को चुनाव के सपने दिखाए और फिर अपने राजनीतिक आकाओ के हिसाब से चुनाव करा कर व्यापारियों को गुमराह किया गया। प्रैसवार्ता में मुख्य रूप से व्यापारी नेता प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज सवन्नी, महामंत्री महानगर दीपक गोनियाल उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *